सुजीत कुमार भगत | गोड्डा


गोड्डा जिले के ललमटिया थाना पुलिस ने सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए एक्शन में, मंगलवार को ललमटिया हाट बाजार में थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।




अभियान के दौरान मुख्य मार्ग पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट और नंबर प्लेट की जांच की गई। बिना कागजात, बिना हेलमेट और ट्रिपल लोडिंग करने वाले वाहन चालकों पर चालान काटा गया। कुछ बाइक चालकों को चेतावनी देकर भी छोड़ा गया।


थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह ने बताया कि हाट बाजार के दिन भीड़ अधिक रहती है, जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व बाइक चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान समय-समय पर चलाए जाते हैं, जिससे शराब तस्करी, अवैध हथियार और चोरी की गाड़ियों पर भी अंकुश लगता है।


इस अभियान में थाना प्रभारी के साथ एसआई जय नारायण और एसआई बृजेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी कागजात पूरे रखें, यातायात नियमों का पालन करें और वाहन खड़ा करते समय हैंडल लॉक अवश्य करें।



Post a Comment

Previous Post Next Post