संवाददाता : गोड्डा, झारखंड 


गोड्डा जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। यह अभियान विभिन्न चौक-चौराहों पर थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा संचालित किया गया।


अभियान के दौरान वाहनों के कागजातों की गहन जांच की गई और डिक्की की तलाशी भी ली गई। बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाना और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post