संवाददाता : गोड्डा, झारखंड 


गोड्डा जिले के पथरगामा स्थित Sbsspsj डिग्री कॉलेज के छात्रों द्वारा बाइक चलाते समय लगातार लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। छात्रों के बीच बिना हेलमेट वाहन चलाना, तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी आम होती जा रही है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इसी को देखते हुए पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने कॉलेज परिसर और आसपास विशेष जागरूकता अभियान चलाया।




इस दौरान उन्होंने छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत करते हुए सख्त निर्देश भी दिए। पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि बिना हेलमेट बाइक चलाने, ओवरस्पीडिंग करने और स्टंट करने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है और लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।




थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने छात्रों को हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी। यह पहल क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर की गई है।


हाल के दिनों में पथरगामा क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है। प्रशासन का मानना है कि युवाओं की लापरवाही इसके प्रमुख कारणों में से एक है।


पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि सड़क सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post