संवाददाता : भागलपुर, बिहार 


भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड की हरिणकोल पंचायत स्थित पहाड़िया टोला में अदाणी फाउंडेशन ने दो शोकाकुल परिवारों को एक महीने का राशन उपलब्ध कराया है। इन परिवारों के मुखिया की हाल ही में मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उनके सामने भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई थी।


अदाणी फाउंडेशन की टीम ने गांव पहुंचकर इन जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री प्रदान की। फाउंडेशन ने परिवारों को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।


इस पहल से गांव के लोगों में संतोष का माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने अदाणी फाउंडेशन की इस मानवीय सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर पंचायत सरपंच वरुण गोस्वामी, समाजसेवी रंजीत पासवान, कुंजवन्ना निवासी जयंत सिंह, नगीना पासवान, वार्ड पार्षद रिजू पहाड़िया और पहाड़िया टोला के ग्रामीण मौजूद थे। अदाणी फाउंडेशन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post