संवाददाता : गोड्डा, झारखंड 


गोड्डा में 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में परशुराम युवा वाहिनी सेवा ट्रस्ट की बैठक बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम मंदिर प्रांगण में हुई, जिसमें सुमन सौरव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक में बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।


पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष सुमन सौरव ने बताया कि इस वर्ष परशुराम जयंती को भव्य और व्यवस्थित तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि समाज में एकजुटता और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने का माध्यम भी बनेगा।


बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई। सुधाकर झा और मनीष कुमार झा को उपाध्यक्ष, प्रियांशु राज को सचिव, कौस्तुभ भारद्वाज और अमित कुमार ठाकुर को संयुक्त सचिव तथा गुंजन कुमार झा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।


अध्यक्ष ने बताया कि 19 अप्रैल को एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें जिले भर से लोग शामिल होंगे। इस दौरान भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी होगा। सामाजिक कार्यों के तहत रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और जरूरतमंद छात्रों की सहायता जैसे कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।


बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस आयोजन को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है और इसे सफल बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post