संवाददाता : गोड्डा, झारखंड 


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश ने गोड्डा में संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया है। पार्टी ने गोड्डा की भाजपा नेत्री और पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती को गोड्डा भाजपा का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।


लक्ष्मी चक्रवर्ती इससे पहले भाजपा की जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, संगठन के प्रति समर्पण और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।


नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त करने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post