संवाददाता : भागलपुर, बिहार 


भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड स्थित अदाणी पावर प्लांट परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार को हुए इस आयोजन में परियोजना प्रमुख सहित कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेते हुए सुरक्षा की शपथ ली।




कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया गया। अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया गया। परियोजना प्रमुख राजीव गोयल ने कहा कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण के निर्माण में जनभागीदारी की भूमिका महत्वपूर्ण है।


इसी अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने 'रन फॉर पीरपैंती' कार्यक्रम का भी आयोजन किया। यह दौड़ प्रखंड कार्यालय परिसर से शुरू होकर रेफरल अस्पताल तक संपन्न हुई। इसमें क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


दौड़ में रश्मि कुमारी, मुखिया अरविंद साह और रंजीत पासवान सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। प्रशासनिक अधिकारियों में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार और अंचलाधिकारी चंद्रशेखर कुमार ने भी सहभागिता निभाई।


इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post