घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी

संवाददाता : गोड्डा, झारखंड 


गोड्डा जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव में 65 वर्षीय महिला सोना भानु खातून की गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह घटना बीते रात की बताई जा रही है। महिला अपनी चार साल की पोती के साथ घर में अकेली सोई हुई थी।


मिली जानकारी के अनुसार, सुबह जब महिला देर तक नहीं उठी तो ग्रामीणों ने घर जाकर देखा तो सोना भानु खातून मृत मिलीं, जिनके गले पर धारदार हथियार से कटे का निशान था। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मृतका के घर के पास जमा हो गए।




मिली जानकारी के मुताबिक मृतका के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। बताया गया है कि उनका एक बेटा जेल में है, जबकि दूसरा विक्षिप्त स्थिति में है। दोनों बेटियां दिल्ली में रहकर काम करती हैं, जिसके कारण महिला अपनी चार साल की पोती के साथ अकेली रहती थीं।


वही घटना की सूचना तुरंत बोआरीजोर थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आज़ाद भी मौके पर पहुंचे और मामले की गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।


पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।


पूरे मामले पर महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि एक 65 वर्षीय महिला का गला रेत कर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post