संवाददाता : गोड्डा, झारखंड 


झारखंड के गोड्डा जिले में बोआरीजोर थाना क्षेत्र के दोरमा में लगे छाता मेले में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ठाकुर गंगटी प्रखंड की रहने वाली है।


शुक्रवार को पीड़िता मेला देखने आई थी। शाम को वह अपने रिश्तेदार के घर बाघमारा गई। रात में उसके परिचित महेश हांसदा ने फोन कर घर से बाहर बुलाया। महेश उसे बाइक पर बिठाकर खिजुरिया जंगल ले गया। वहां पहले से तीन अन्य युवक मौजूद थे। सभी ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।



इसके बाद नाबालिग को वापस छोड़ते समय पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी दिखी तो आरोपी पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने पेट्रोलिंग पुलिस को घटना की जानकारी दी। अगली सुबह परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महेश हांसदा को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर तीन अन्य आरोपी अर्जुन मंडल, नागा अर्जुन मंडल और विनोद मुर्मू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गोड्डा भेजा गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीन दिवसीय छाता मेले के पहले ही दिन यह घटना हुई है। मेले में अवैध रूप से शराब और जुए का महाअड्डा चलता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post