संवाददाता : गोड्डा, झारखंड
रांची में आयोजित दो दिवसीय झारखंड CSR कॉन्क्लेव 2025 में अडाणी पावर लिमिटेड को विशेष सम्मान मिला है। कंपनी को गोड्डा जिले में किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए "चेंज मेकर अवॉर्ड" से नवाजा गया।
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने यह पुरस्कार अडाणी पावर लिमिटेड के सीएसआर प्रमुख संतोष सिंह को प्रदान किया। कार्यक्रम में कॉर्पोरेट जगत के प्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं।
अडाणी पावर को यह सम्मान गोड्डा में कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किए गए कार्यों के लिए दिया गया। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, महिला सशक्तिकरण और पोषण कार्यक्रम शामिल हैं। कंपनी ने कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान में भी सक्रिय भूमिका निभाई।
अडाणी पावर के प्रतिनिधियों ने इस सम्मान को गोड्डा की जनता के सहयोग का परिणाम बताया। उन्होंने स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर को और बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता जताई। कॉन्क्लेव में विभिन्न संगठनों ने अपने सीएसआर कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
Post a Comment