संवाददाता : गोड्डा, झारखंड 


झारखंड की उपराजधानी दुमका जिले के हरीपुर गांव की मयूराक्षी नदी में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। नहाने गए चार दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक कृष्णा का शव बरामद कर लिया है।


घटना गुरुवार दोपहर की है। चारों दोस्त मयूराक्षी नदी में नहाने गए थे। वहां सरकार द्वारा बनाए गए बांध में उतरे थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। शुक्रवार सुबह नदी किनारे उनके कपड़े मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।




पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया। आर्यन, कृष और एक अन्य छात्र का शव अभी तक नहीं मिल पाया है। इनकी तलाश के लिए विशेष गोताखोरों को बुलाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक चार में से तीन युवक ए एन कॉलेज के छात्र थे।


मयूराक्षी नदी पर कृषि के लिए बनाया गया बांध पिकनिक स्पॉट बन गया है। यहां पानी लबालब भरा रहता है। शहर के लोग बड़ी संख्या में सैर-सपाटे के लिए आते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यहां पहले भी इसी स्थान पर तीन छात्रों की डूबने से मौत हो चुकी है। उस समय दो शव मिले थे, और एक का शव आजतक नहीं मिला।


स्थानीय लोगों के अनुसार यह क्षेत्र जितना खूबसूरत है, उतना ही खतरनाक भी है। थोड़ी सी लापरवाही जान ले लेती है। पिछली घटनाओं से लोग सबक नहीं ले रहे है यही है कारण ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं

Post a Comment

Previous Post Next Post