संवाददाता - गोड्डा, झारखंड
गोड्डा के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र में एक नेपाली महिला ने स्थानीय युवक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
मामला 2016 का है जब नोएडा में दोनों की मुलाकात हुई थी। महिला वहां ब्यूटीशियन का काम करती थी। गोड्डा के माल मंडरो गांव का अलख कुमार उर्फ आलोक कुमार एक प्लेसमेंट एजेंसी में काम करता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और 2017 में दिल्ली के एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुई।
शादी के बाद दोनों कुछ दिनों तक दुबई में साथ रहे और फिर कुछ दिनों के बाद नेपाल स्थित पीड़िता के घर भी कई बार गए। महिला का दावा है की उसने पति को मोबाइल की दुकान खोलने के लिए न केवल आर्थिक मदद की, बल्कि 25 लाख रुपये भी दिए। जिससे उसने मोबाइल की दुकान खोली।
2022 में अलख अपने गांव लौट आया। इस दौरान महिला दुर्गा पूजा और छठ जैसे अवसरों पर ससुराल आती-जाती रही।
जून 2024 में महिला को गहरा झटका लगा तब लगा जब उसको पता चला कि अलख ने कोलकाता में दूसरी शादी कर ली है। और उसका मोबाइल बंद मिला। पीड़िता ने ठाकुर गंगटी थाना पहुंच कर अपने पति के खिलाफ शारीरिक शोषण, धोखाधड़ी का शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। उसका मोबाइल बंद होने के कारण परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
Post a Comment