संवाददाता : रांची झारखंड
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलनकारी दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट पहुंच गया है। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके भाई बसंत सोरेन मौजूद रहे।
एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में समर्थक और आम लोगों की भीड़ शिबू सोरेन के दर्शन के लिए जुटी हुई है। सभी ने नम आंखों से दिशोम गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहां मौजूद लोगों ने "शिबू सोरेन अमर रहे" के नारे लगाए।
रांची एयरपोर्ट से शिबू सोरेन की अंतिम यात्रा निकलकर सीएम हेमंत सोरेन के मोरहाबादी मैदान स्थित आवास पर पहुंचेगी। इसके बाद सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव रामगढ़ स्थित नेमरा ले जाया जाएगा। वहां विधि-विधान के साथ कल 12 बजे दिशोम गुरु शिबू सोरेन के छोटे बेटे बसंत सोरेन मुखाग्नि देंगे और उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Post a Comment