संवाददाता : गोड्डा, झारखंड 


गोड्डा जिले के ललमटिया स्थित बोआरीजोर प्रभाग के पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण बुधवार को गोड्डा के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की और लंबित कांडों की स्थिति की भी जांच की।


पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए।




एसपी ने बताया कि बोआरीजोर प्रभाग के कार्यालय और वहां हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कार्यों को और बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने, अपराध नियंत्रण को मजबूत करने तथा कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post