संवाददाता : गोड्डा, झारखंड
गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसा। दुर्घटना में वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए।
घायलों को महागामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो तेज गति में थी। अचानक चालक का नियंत्रण खो गया और वाहन सीधे घर से टकरा गया। दुर्घटना में घर को भी नुकसान पहुंचा है। घर के अंदर मौजूद लोगों को कोई चोट नहीं आई है।
घायल सभी सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र के सुंदर मोड़ के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय सभी नशे की हालत में थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रशासन ने इस दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए लोगों से सुरक्षित और नियंत्रित गति में वाहन चलाने की अपील की है।
Post a Comment