संवाददाता : गोड्डा, झारखंड 

झारखंड के गोड्डा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मेहरमा थाना क्षेत्र के पिरोजपुर-भगैया मुख्य मार्ग पर ककरघट के पास एक स्कूल वाहन ने 4 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।



मृतक की पहचान ककरघट निवासी विरेन्द्र महतो के पुत्र विष्णु कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विष्णु सड़क के किनारे से घर लौट रहा था। इसी दौरान हिमालय एकेडमी का मैजिक वाहन उसे टक्कर मार दी।


घटना की सूचना मिलते ही मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर, ठाकुरगंगटी थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह और बलबड्डा थाना प्रभारी अमित मार्की व ठाकुरगंगटी प्रखंड के विकास पदाधिकारी विजय कुमार भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 


आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया। प्रशासन के समझाने बुझाने के बाद जाम समाप्त हुआ। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेजा जा रहा है। पूरे मामले पर मेहरमा थाना प्रभारी सौरव कुमार ठाकुर ने बताया की गाड़ी को जप्त कर मामले की जांच की जा रही है, ड्राइवर मौके से फरार है।

Post a Comment

Previous Post Next Post