CHIEF EDITOR : SUJEET BHAGAT
साहिबगंज जिले के राजमहल पहाड़ी क्षेत्र में स्थित फॉसिल पार्क में रविवार को गोड्डा के एमबीबीएस कोचिंग संस्थान के छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। यह पार्क मंडरो प्रखंड के तारा पहाड़ और गुरमी पहाड़ पर स्थित है।
मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य और भू-वैज्ञानिक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने छात्रों को जीवाश्मों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डॉ. बीरबल साहनी ने इस क्षेत्र में 14 प्रकार के जीवाश्मों की पहचान की थी।
छात्रों को पृथ्वी की उत्पत्ति और करोड़ों वर्ष पुराने जीवाश्मों के निर्माण की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। राजमहल के पहाड़ों में भारत में सबसे अधिक मात्रा में जीवाश्म पाए जाते हैं। यह स्थल देश-विदेश के पर्यटकों और शोधकर्ताओं के लिए आकर्षण का केंद्र है।
छात्रों ने पार्क में स्थित म्यूजियम का भी भ्रमण किया। लक्ष्मण मुर्मू ने विषय को विस्तार से समझाया और डॉ. सिंह ने छात्रों के सवालों का जवाब दिया। छात्रों ने इस विश्वस्तरीय पार्क के लिए डॉ. सिंह के प्रयासों की सराहना की। साथ ही वन विभाग और डीएफओ प्रबल गर्ग का भी आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर एमबीबीएस बायोलॉजी कोचिंग संस्था के डायरेक्टर सुनील शर्मा,टीम मेम्बर टिंकू कृष्णा निरंजन पंडित,अश्वनी पंजीयारा,अवंतिका कुमारी,पूजा कुमारी, रोजी कुमारी, गायत्री कुमारी, पुष्पा कुमारी, प्रिया कुमारी, रोकी कुमार, जय कुमार, आनंद कुमार, सोनू कुमार, मिथुन कुमार, कुश कुमार, पीयूष कुमार, सहित सैकड़ों बच्चे शामिल हुए।
Post a Comment