संवाददाता : गोड्डा, झारखंड
झारखंड के दुमका जिले के नौनीहाट के पास एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया। दोनों दोस्त बासुकीनाथ मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे।
गोड्डा के शांति नगर निवासी 22 वर्षीय प्रिंस कुमार और सरौनी के मुकेश कुमार बासुकीनाथ से वापस आ रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात हाईवा ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। दोनों युवक सड़क पर गिर गए।
राहगीरों ने करीब आधे घंटे बाद दोनों को देखा। उन्होंने तुरंत परिजनों को फोन कर सूचना दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को गोड्डा सदर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्रिंस कुमार को मृत घोषित कर दिया। मुकेश कुमार का इलाज चल रहा है। उसके पैर की जांघ टूटी है। दोनों दोस्तो में मुकेश बाइक ड्राइव कर रहा था, और प्रिंस पीछे बैठा था
प्रिंस कुमार बांका में जियो फाइबर का काम करता था। उनके एरिया मैनेजर विवेकानंद ने बताया कि दुर्घटना के समय दोनों दोस्तों की सांस चल रही थी। लेकिन प्रिंस की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही हो गई। घटना से परिवार के लोग शोक में डूबे हैं।
Post a Comment