संवाददाता - शिवम गोस्वामी ( गोड्डा, झारखंड ) 

गोड्डा : बीते दिन पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित आर सी मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक के साथ हैवानियत की हद को पार कर देने वाली घटना प्रकाश में आई थी। जहां महिला डॉक्टर के साथ दरिंदे ने रेप के बाद हत्या कर डाला था। जिसके विरोध में अभाविप मेहरमा नगर इकाई के द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन प्रदेश मंत्री सौरभ झा के नेतृत्व में किया गया। जो कि यह आक्रोश विरोध प्रदर्शन मेहरमा चौक से निकलकर मेहरमा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंची, जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया तथा ममता सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान,नवल किशोर मंडल, नगर मंत्री ब्रजेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता एवं लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post