आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान का उच्च विद्यालय कसबा में विधिवत् शुभारंभ मेहरमा नगर इकाई के द्वारा प्रदेश मंत्री झारखंड सौरभ कुमार झा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार,कार्तिक कुमार  की उपस्थिति में किया गया।
उन्होंने बताया कि परिषद का सदस्यता अभियान हर वर्ष चलाया जाता है जिसमें इस वर्ष जिले में 5000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया।।

इस निमित्त आज विभिन्न उच्च विद्यालयों में कोचिंग संस्थाओं में महाविद्यालयों में यह अभियान चलाया जाएगा।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार की अगुआई में आज सदस्यता अभियान चलाया गया। सौरभ झा ने परिषद के कार्य पद्धति और उद्देश पर विस्तार पूर्वक चर्चा भी किया बताया कि यह अभियान सभी शिक्षण संस्थानों में हो ऐसा लक्ष्य रखा गया है। 

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार ने कहा कि परिषद से जुड़ कर राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित होकर युवा समाज हित के साथ साथ राष्ट्र हित में कार्य करेंगे तभी अपना स्वर्णिम स्वप्न साकार होगा। कार्तिक कुमार ने सभी नूतन सदस्यों का परिषद में जुड़ने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया।। मौके पर सृष्टि कुमारी,स्वाति कुमारी,नेहा कुमारी,जुली कुमारी, तान्या कुमारी,रूप कुमारी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं  उपस्थित थे।।

Post a Comment

Previous Post Next Post