निशिकांत दुबे को सीवोट देकर भारी मतों से जीतने का किया अपील
गोड्डा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सोमवार को भाजपा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत घांघरा बांध के हटिया मैदान पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ० निशिकांत दुबे के चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोगों से कहा कि मैं मुख्यमंत्री और सांसद रहकर जितना काम नही कर पाया उतना निशिकांत दुबे ने बिना मांगे और बीना पूछे किया है। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और आदिवासियों के लिए 10 वर्षों में जितना काम किया, कांग्रेस ने 70 वर्षों में नही किया। इसलिए आप सबों से आग्रह है कि भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे को वोट देकर भारी मतों से जिताएं।
वहीं उन्होंने विपक्षियों पर हमला करते हुए कहा की झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल इत्यादि ये चोर लुटेरा, दलाल और विचोलिया है, इनसे देश को बचाना है। इसीलिए मैं यह कहने आया हूं कि देश को एक मजबूत और ईमानदार प्रधानमंत्री देने के लिए गोड्डा लोकसभा में 01 जून को मतदान के दिन पहले अपना मतदान करें, फिर जलपान करें। वहीं कार्यक्रम के दौरान गोड्डा सांसद प्रत्याशी डॉ० निशिकांत दुबे ने कहा की अगर समय रहते आप नही जागे तो संथाल परगना में एक भी हिंदू नही बचेंगे यह मेरी भविष्यवाणी है।
Post a Comment