लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। जिले में हर जगह फ़्लैग मार्च निकाला जा रहा है। वहीं महागामा में भी पुलिस की गतिविधियां बढ़ गयी है।  चुनाव को लेकर पुलिस कप्तान नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आज़ाद, थाना प्रभारी  शिवदयाल सिंह चुनावी कार्यों के संचालन में लग गया है। गुरुवार को महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आज़ाद के अगुवाई में दर्जनों पुलिस बलों के साथ फ़्लैग मार्च निकाला जो फ़्लैग मार्च थाना क्षेत्र के महागामा थाना गेट से मुख्य मार्ग होते हुए गंगासागर,बलिया और तेतरिया होते हुए बड़ा सिमडा, मोहनपुर चौक होते हुए वापस आई। वहीं चुनाव को देखते हुए विभिन्न जगहों पर वाहनों की सक्रियता से भी जांच पड़ताल की जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि पुलिस चुनावी कार्य में पूरी तरह जुट गई है। 


क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन सहित बूथों के सत्यापन कार्य में जुट गयी है। साथ ही जगह-जगह फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है। वहीं चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल एवं जिला पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से गोड्डा जिलान्तर्गत महागामा थाना क्षेत्र के बूथो का भौतिक सत्यापन, फ्लैग मार्च, एरिया डोमिनेशन एवं  थाना क्षेत्र में स्थान बदल-बदल कर वाहनों की जाँच की जा रही है।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर  महागामा अनुमंडल क्षेत्र में लगातार विभिन्न संस्थानों पर वाहन जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है।



इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने चेकनाका को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद चेकनाका पर पुलिस कर्मी तैनात किये गए हैं। वहीं चुनाव के मद्देनजर बिहार- झारखंड की सीमा पर जिले के चेकनाका को और भी सक्रिय कर दिया गया है। चेकनाका पर पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गयी है। वाहनों की इंट्री के समय जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। मादक पदार्थ,अवैध शराब,धन,बल आदि के प्रयोग की आशंका को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में लग गयी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post