प्रतिभागी इनमें से किसी एक या एकाधिक विषय - वस्तु पर पेंटिंग्स कर सकेंगे। उनकी श्रेष्ठ प्रविष्टियों पर तीन सदस्यीय निर्णायक मंडली द्वारा मूल्यांकन किया जायेगा। निर्धारित विषय - वस्तु इस प्रकार हैं :- 1. झारखंड राज्य कुश्ती संघ का लोगो, 2. गोड्डा जिला कुश्ती संघ का लोगो, 3. झारखंड कुश्ती के भीष्म पितामह श्री भोलानाथ सिंह की तस्वीर, 4. झारखंड राज्य कुश्ती संघ के वर्तमान अध्यक्ष की तस्वीर, 5. झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अभिवावक, मुख्य चुनाव पदाधिकारी झारखंड, राज्य कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व गोड्डा उपायुक्त श्री के. रवि कुमार की तस्वीर, 6. झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव श्री रजनीश कुमार की तस्वीर, 7. संताल परगना के एकमात्र नेशनल ब्रॉन्ज मेडलिस्ट गोड्डा के कन्हवारा गांव का लाल रौशन कुमार साह की तस्वीर, 8. मैट पर कुश्ती करते महिला/पुरुष पहलवान का चित्र, 9. ब्रह्मांड के प्रथम पहलवान श्री बजरंग बली की तस्वीर, 10. झारखंड सरकार द्वारा 50 हजार की नकद राशि से पुरस्कृत कोच व नोनमांटी गांव का लाल राहुल कुमार की तस्वीर तथा 11. रेसलिंग कॉस्ट्यूम एवं शूज की तस्वीर। उन्होंने बताया की प्रतिभागियों को उपरोक्त सभी शख्सियतों की तस्वीर वेन्यू में उनके व्हाट्सएप पर तत्क्षण उपलब्ध करवाई जायेगी।
Post a Comment