अब तक कुल 11 लोगों की हुई है गिरफ्तारी, अन्य की तलाश जारी
- साजिश के तहत की गई इस हत्या में परिवार के लोग भी शामिल
गोड्डा : बीते कुछ दिनों पूर्व बसंतराय कॉलेज प्राचार्य नजीरुद्दीन का अपहरण कर हुई हत्या मामले में पुलिस की अब तक पड़ताल जाती है। जिसमें शनिवार को स्थानीय पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से छापेमारी कर हत्या में संलिप्त चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इस हत्या मामले में अब तक कुल ग्यारह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य संलिप्त की तलाश जारी है।अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद गोड्डा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि वादिनी फालमा खातुन, पति मु० नजीरूद्दीन, ग्राम परसिया, थाना बसंतराय, जिला गोड्डा के लिखित आवेदन के आधार पर बसंतराय थाना कांड संख्या 40/23, दिनांक 09 जून 23, धारा 364/500/120बी/ 302/201/34 भा० द०वि० प्राथमिकी अभियुक्त रूस्तम अली एवं अन्य अठारह नामजद के विरूद्ध सुनियोजित तरीके से वादिनी का पति नजीरूद्दीन का जान मारने के आशय से अपहरण करने के आरोप में प्रतिवेदित हुआ है। इस कांड के अपहृत नजीरूद्दीन को मृत अवस्था में थाना महागामा थाना क्षेत्र के दियाजोरी से बरामद किया गया है तथा कांड में संलिप्त सात प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूर्व में न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।
कांड के मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था तथा लगातार छापामारी किया जा रहा था। इसी क्रम में कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मो० रुस्तम अली, उम्र करीब 60 वर्ष, पिता अब्दुल अली, मो० शाहाबान उर्फ शाबान उम्र करीब 25 वर्ष 3 मो० शाकिब उम्र करीब 32 वर्ष दोनों पिता रूस्तम अली, तीनों ग्राम बाघाकोल एवं अमृत ठाकुर, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता लालमोहन ठाकुर, ग्राम सनौर, चारों थाना बसंतराय, जिला गोड्डा को दिनांक 28 जून को दिल्ली पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रही है।
कांड में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपने-अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में कांड में अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है। कांड में शेष बचे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। इस छापामारी दल में पु०अ०नि० मुकेश कुमार सिंह, गोड्डा नगर थाना, पु०अ०नि० संजय कुमार, बसतराय थाना, पु०अ०नि० मनोरंजन कुमार, अनुसंधान विंग, आ०/ 57 सुरज कुमार सिंह, तकनीकी शाखा, आ०/ 531 नरेश कुमार यादव, बसंतराय थाना शामिल थे।
Post a Comment