यात्रियों से भरी बस 20 फीट नीचे खाई में गिरी, 22 लोग..
BY The Sach Tak Bharat
झारखंड के गढ़वा जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। मझिगांवा से गढ़वा की ओर जाने वाली बस घोड़दाग मोड़ पर 10 फीट खाई में पलट गई। पूरी बस यात्रियों से भरी हुई थी, जहां दुर्घटना में दर्जनों लोग घायल होने की जानकारी मिली है। बस जहां पलटी वहां गहरी खाई होने की जानकारी दी जा रही है। जिसके कारण बस का पहिया ऊपर हो गया। जानकारी के मुताबिक बस में 50 लोग सवार थे। जिसमें से 22 लोगों को चोटे लगी है। घटनास्थल पर प्रशासन पहुंच गई है। जहां घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि घोड़दाग मोड़ के पास कांडी से गढ़वा जा रही बस आचनक अनियंत्रित हो गई थी जिस कारण यह बस हादसा का शिकार हो गया। घटना आज सुबह 6 बजे की बताई जा रही है।
20 फिट नीचे खाई में गिरी बस
मिली जानकारी के मुताबिक बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। घोड़दाग मोड़ के पास सड़क से 20 फीट नीचे खाई में बस जा गिरी। यह बस मझिगांवा से 5 बजे सुबह खुली थी। राहगीरों व स्थानीय लोगों ने शीशे तोड़कर सभी सवारियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला। वहीं घटना की सूचना मिलते ही कांडी थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर । सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल मझिगांव भेजा गया।
Post a Comment