गिरिडीह आईसीटी संघ के पुनर्गठन एवं अग्रिम में होने वाले कार्रवाई के लिए नियमित आईसीटी इंस्ट्रक्टर (कंप्यूटर शिक्षको) के द्वारा गिरिडीह के झंडा मैदान में एक आम सभा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रुप से वेतनमान की विधि और स्थायीकरण को लेकर चर्चा किया गया। यह सभी कंप्यूटर शिक्षक झारखंड के सरकारी विद्यालय में कार्य कर रहे है।
मौके पर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल, उपाध्यक्ष घनश्याम महतो कोषाध्यक्ष दिवाकर कुमार,उप कोषाध्यक्ष सचिन कुमार प्रजापति ,
सदस्य में रितेश कुमार,पवन कुमार, विजय कुमार यादव, रवि कुमार, विनोद पंडित,ऋषिकेश उपाध्याय इत्यादि कई लोग शामिल थे।
Post a Comment