गोड्डा : गुरुवार को नगर थाना प्रभारी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय गोड्डा के निर्देशानुसार भागलपुर रोड़ पकड़िया के पास दिवा गस्ती के दौरान 11.20 बजे वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, उसी दौरान होन्डा सी0डी0 110 मोटरसाईकिल में सवार तीन व्यक्ति पुलिस वाहन देखकर तेजी से गाड़ी को भगने का प्रयास करने लगे। जिसे संदेह होने पर खदेड़ कर पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति से कड़ाई से पूछ ताछ करने पर बताए कि वह गाड़ी चोरी का है इसलिए डर से भागने लगे थे। तत्पश्चात पकड़ाये व्यक्ति से कड़ाई से पूछ ताछ किया तो बताया कि हमलोग तीनों व्यक्ति चोरी का मोटरसाईकिल से शराब को अवैध रूप से बिहार बॉर्डर के पार भेजने का काम करते है। हमलोग का एक पुरा ग्रुप है। जिसमें पंकज कुमार एवं महादेव यादव भी शामिल है। सभी के पास मोटरसाईकिल है पकड़ाये व्यक्तियों के निशानदेही पर चंदन के घर से एक होन्डा HP Shine एवं पंकज कुमार के ससुराल से ग्लेमर मोटरसाईकिल तथा महादेव यादव के घर से होन्डा लियो मोटरसाईकिल बरामद किया गया है एवं सभी अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है।


गिरफ्तार अभियुक्तो के विरूद्ध अग्रेतर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।



गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:- 1. चंदन कुमार मंडल पिता मेघलाल मंडल ग्राम कारुडीह थाना गोड्डा मुफस्सिल,


2. रोहित मंडल पिता गोपाल मंडल ग्राम कारूडीह मुफस्सिल, गोड्डा जिला । 


3. पंकज मईया पिता श्री राम मडया ग्राम कौआ ढाब थाना गोड्डा मुफस्सिल तीनों जिला गोड्डा


4. पंकज कुमार पिता कार्तिक शाह ग्राम मोती महाड़ी थाना बोरियों जिला साहेबगंज वर्तमान सा० चीनादाब थाना गोड्डा




5. महादेव यादव पिता विनोद यादव ग्राम कौआ ढाब थाना गोड्डा मुफस्सिल दोनों जिला गोड्डा


जम सामान का विवरण:-


01. हिरो ग्लेमर मोटरसाईकिल, इंजन नं०- YAOBERHGD02588, चेचिस नं० MBLJA0027HGDO1829 

02. HONDA SHINE मोटरसाईकिल, चेचिस नं० ME4JC734CHT022248, चेचिस नं०- JL73ET 1037566

 03. HONDA CD 110 मोटरसाईकिल, इंजन नं० JC67E84110797, चेचिस नं० ME4JC877MH8105996

04. HONDA LIVO मोटरसाईकिल, इंजन नं०- JC871ET1057265, चेचिस नं० ME4JC7 16FHT020585



छापामारी टीम में शामिल सदस्यः-


01. उपेन्द्र कुमार महतो, पु०नि० सह थाना प्रभारी, नगर थाना, गोड्डा


02. पु० अ०नि सुभाष कुमार, नगर थाना गोड्डा


 03. पु०अ०नि० कश्यप गौतम, नगर थाना गोड्डा


05. सशस्त्र बल नगर थाना, गोड्डा

Post a Comment

Previous Post Next Post