गोड्डा : ललमटिया थाना क्षेत्र के एरिया स्टोर इन्चार्ज राजमहल ओ०सी०पी० के द्वारा दिनांक 12.05.2023 को जब समान का मिलान किया जाने लगा तो HEMM के पुराने कुलर सर्विस ब्रास तांबे के बुसिंग आईटम को गायब पाया गया तब स्टोर के अन्दर लगे सी०सी०टी०भी० को चेक किया गया तो यह पाया गया कि दिनांक 21/04/2023 को सुबह 02 से 04 बजे के बीच कुछ लोग एरिया स्टोर में चोरी करते हुए CCTV कैमरा में दिख रहे है। इस संबंध में ललमटिया थाना कांड सं0- 42/23, दिनांक- 13/05/23 धारा 457/380 पा० द० वि० अंकित किया। पुलिस अधीक्षक महोदय गोड्डा के द्वारा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसका CCTV फटेज के आधार पर अभियुक्त की पहचान कर राजमहल परियोजना ललमटिया के मेन गेट से गिरतार कर लिया गया गिरफ्तार अभियुक्त का नाम निम्नप्रकार है। मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
1. शरीफ अंसारी उम्र 29 वर्ष पिता स्व०- अनवर अंसारी, सा०- केन्दुआ, थाना-ललमटिया, जिला- गोड्डा 2. मनीर अंसारी उम्र 25 वर्ष पिता जलील अंसारी, सा०- केन्दुआ, थाना-ललमटिया, जिला- गोड्डा 3. जमशेद अंसारी उम्र 23 वर्ष पिता आसमोहम्म अंसारी, सा०- केन्दुआ, थाना- ललमटिया, जिला- गोड्डा
छापामारी दल मे पुलिस पदाधिकारी कर्मी का नाम
1. पु०अ०नि चन्द्रशेखर सिंह, थाना प्रभारी
2. पु0अ0नि0 जितेन्द्र वर्मा 3. स०अ०नि० एतवा मुंडा
4. स०अ० नि० रमेश कुमार
5. थाना के रिजर्व गार्ड
6.पराधिक इतिहास:- शरीफ अंसारी पिता स्व० - अनवर अंसारी, सा० केन्दुआ, थाना-ललमटिया जिला गोड्डा के विरुद्ध निम्न कांड दर्ज है। महागामा थाना कांड सं0- 186/21, दिनांक- 08/11/21 धारा 461/379/411 भा० द० वि० महागामा थाना कांड सं0- 181/ 21 दिनांक- 29/10/21 धारा 457/380/411 भा० द० वि० महागामा थाना कांड सं0- 166/21, दिनाक 01/10/21 धारा 457/380/411 भा० द० वि० हनवारा थाना कांड सं0 59/21, दिनांक- 05/11/21 धारा 461/379/411 भा० द० वि०
Post a Comment