★ पुलिस अधीक्षक ने किया महागामा थाना का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
![]() |
पुलिस अधीक्षक ने महागामा थाना की पुलिस को दिए आवश्यक दिशा निर्देश |
रिपोर्ट: अंकुश कुमार
गोड्डा : पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के ने शुक्रवार को महागामा प्रभाग का वार्षिक निरीक्षण किया, जिसमें संबंधित पुलिस निरीक्षक कमलेश प्रशाद , महागामा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, हनवारा थाना प्रभारी रोशन झा तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव संकर तिवारी को निम्नांकित दिशा निर्देश दिया गया जिसमें लंबित कांडों का समीक्षा कर संबंधित पुलिस पदाधिकारी को त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया। लंबित वारंट एवं कुर्की का निष्पादन अविलंब करेंगे साथ ही फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिया गया। सभी निरीक्षण से संबंधित पंजियो का अवलोकन कर उसमें पाए गए कमियों का निराकरण/ प्रविष्टि हेतु निर्देश दिया गया। आम नागरिकों के द्वारा प्राप्त शिकायत पत्रों का अविलंब निष्पादित करेंगे। असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए विधि सम्मत कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। आगामी रामनवमी पर्व के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिसमे कि महागामा के अन्न पुलिसकर्मी मौजूद थे।
Post a Comment