FACEBOOK PAGE नाबालिक लड़की की हत्या के बाद 12 घंटा के अंदर अपराधी को किया गिरफ्तार .

   संवाददाता गोड्डा : अंकुश कुमार 

गोड्डा : पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को रात्रि करीब 11.00 बजे एक नाबालिग लड़की उम्र करीब 17 वर्ष की गुमशुदगी की सूचना महागामा थाना को प्राप्त हुई जिसके उपरांत तुरंत गुमशुदा लड़की की खोजबीन शुरू की गयी। गुरुवार के अले सुबह लगभग 06.30 बजे गोबिन्दपुर पहाड़ के पश्चिम करीब आधा किलोमीटर दूर मैदान में एक लड़की का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान उक्त गुमशुदा नाबालिग लडकी के रूप में हुई। शव को देखने से प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हुआ।


मृतिका के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध महागामा थाना कांड संख्या-47 / 2023, सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत दर्ज कर कांड का अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कुछ संदेही को थाना लाकर पुछताछ किया गया.जिसके क्रम में 17 वर्षीय विधि विवादित बालक द्वारा प्रेम प्रसंग में विवाद के कारण बुधवार के समय करीब 07.00 बजे शाम को लोहे के पाईप से मृतिका के सिर में मारकर हत्या करने की बात स्वीकार किया गया, जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाईप तथा मृतिका का मोबाईल फोन को घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित पोखर से बरामद किया गया कांड के विधि विवादित किशोर को निरूद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। बरामद सामग्रियों की विवरणी घटना में प्रयुक्त लोहे का पाईप, मृतिका का मोबाईल

, विधि विवादित किशोर का मोबाईल,विधि विवादित किशोर का खून लगा कपड़ा . इस छापामारी दल में पुलिस शामिल पु०नि० कमलेश प्रसाद, पुलिस निरीक्षक, पु०अ०नि० मकेश कुमार सिंह,पु०अ०नि० पल्लवी कुजुर , पु०अ०नि० रूपेश कुमार कोठारी, पु०अ०नि० चेतन वैरागी,. पु०अ०नि० कश्यप गौतम , पु०अ०नि० कृष्णा कुमार, पु०अ०नि० मुकेश उपाध्याय,. तकनीकी शाखा के कर्मी, महागामा थाना रिजर्व गार्ड थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post