गोड्डा : शनिवार को झारखंड प्रदेश सरकारी विद्यालय रसोईया संघ जिला कमिटी की जिला स्तरीय बैठक आहूत हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सलोमी सोरेन ने किया। बैठक में जिला सचिव सुनीता मूर्मू जिला उपाध्यक्ष मालती देवी, संगठन सचिव ग्रेसी मोहली मुख्य रूप से प्रदेश सचिव मनोज कुमार कुशवाहा के साथ जिला कमेटी सदस्यों ने भाग ली।


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि साहेबगंज जिला में सरकारी विद्यालयों में कार्यरत रसोईया को पिछले जुलाई को मात्र चार हजार रुपए मिले जबकि और जिले में मानदेय दिया गया है।जिसको लेकर दिनांक 6मार्च को उपायुक्त के समक्ष अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। वहीं सरकार के ढुलमुल नीति के खिलाफ विधानसभा सत्र शुरू होने पर जोर दार तरिके से विधानसभा धेराव किया जाएगा।


वहीं बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा पिछले दिनों शिक्षा मंत्री माननीय जगरनाथ महतो के साथ हुई वार्ता पर अब तक अमल नहीं किया गया जिसको लेकर राज्य के रसोईया बहनों में काफी आक्रोष है।बजट सत्र के दौरान पुरे राज्य के रसोईया बहनों द्वारा विधानसभा के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर जिला शिक्षा अधीक्षक ने भी साहेबगंज जिला के रसोईया बहनों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं जिसे बक्सा नहीं जाएगा।

जिला सचिव सुनीता मूर्मु ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने हम रसोईया को ही काफी दिक्कत हुई है जबकि हमारे जिला से मुख्यमंत्री हैं और साहेबगंज जिला में रसोईया हालत काफी खराब हो गई है।

जिला अध्यक्ष सलोमी किस्कू ने कहा भारी संख्या में 6मार्चको साहेबगंज में जिला शिक्षा पदाधिकारी का घेराव किया जाएगा।

 बैठक में संझली मूर्मू, संगीता हांसदा,संजू लास्की, लक्ष्मी हेम्ब्रम,तलामय मुर्मू,मीना बेसरा, हीरा देवी,सिटी किस्कू,मझौली मरांडी,दुगनी देवी, आदि रसोईया वाहनों ने भाग लिया।

                             

Post a Comment

Previous Post Next Post