झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ साथ सकात्मक वार्ता हुई 

गोड्डा से अंकुश की रिपोर्ट

झारखंड / गोड्डा:  शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जी से गिरीडीह विधायक सोनू कुमार सुध जी के नेतृत्व में झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ साथ सकात्मक वार्ता हुई जिसमें माननीय मंत्री महोदय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब रसोईया 60वर्षतक कम करेगी जिसका नियमावली भी तैयार किया जा रहा है, वहीं खाना बनाने के क्रम में उसकी दुर्घटना होते रहती है जिसे देख कर अब उन्हें दुर्घटना बीमा योजना से लाभान्वित किया जाएगा।साथ ही बजट सत्र में इनकी मानदेय महंगाई को देखते हुए दिया जाएगा। वहीं संघ ने माननीय मंत्री जी गिरीडीह विधायक जी का आभार प्रकट किया।


संघ ने निर्णय लिया कि झारखण्ड सरकार का संघ द्वारा आभार यात्रा निकाल कर जनता को संदेश दैगैं की वास्तव में यह गरिबों की सरकार है और गरिबों के हित में काम किया जा रहा है।इस वार्ता में एक्टु महासचिव शुभेंदु सेन, प्रदेश महासचिव कामरेड गीता मंडल, प्रदेश अध्यक्ष कामरेड अनिता देवी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सह सचिव मनोज कुमार कुशवाहा, उपाध्यक्ष कल्पना महारानी, भुण्डा वास्की, संगठन सचिव रविन्द्र भुईयां,एक्टु सचिव भुनेश्वर केवट, कंचन देवी, चिंता देवी, मुन्नी देवी,मिनू देवी आदि प्रतिनिधि भाग लिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post