गोड्डा : जिला कांग्रेस कार्यालय, गोड्डा में शनिवार को जिलाध्यक्ष दिनेश यादव के अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार प्रखंड कांग्रेस कमिटी मंडल कांग्रेस कमिटी का रिपोर्ट जिला कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक जलेश्वर महतो को विधायक प्रदीप यादव के समक्ष सौंपा गया, जिनमें कई प्रखंड के विस्तारीकरण कर लिया गया है। बताया गया था तकनीकी कारणों से कुछ प्रखंड एवं मंडल का विस्तार नहीं किया गया है वह जल्द ही कर लिया जाएगा। बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्ष के साथियों के साथ विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदीप यादव ने सभी प्रखंड अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा हमें कांग्रेस के विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य के साथ लड़ना है। इस प्रखंड और कमेटी का विस्तारीकरण का मुख्य उद्देश्य हमें 2024 में कैसे जुमलेबाज सरकार को उखाड़ कर फेंकना है। इस मजबूती के साथ आप अपने प्रखंड और मंडल कमेटी का विस्तार कर रहे हैं। वही जिला कोऑर्डिनेटर जलेश्वर महतो ने सभी प्रखंड अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा आज हम सबको मिलकर बीजेपी के खराब विचारधाराओं के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। जलेश्वर महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा केंद्र सरकार अडानी अंबानी की सरकार बन कर रह गई है। आज युवाओं को रोजगार के नाम पर दर-दर की ठोकरें खाना पड़ रहा है और अडानी और अंबानी की झोली केंद्र सरकार भर रही है और देश के संपत्ति को इनके हाथों में बेचा जा रहा है, आप सभी नवनिर्वाचित कमिटी से आग्रह है आप सभी देश तोड़ने वाले लोग का खराब नीति को घर-घर तक पहुंचाएंगे। वही जालेश्वर ने सभी प्रखंड अध्यक्ष को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को हमें हर गांव में भी करना है, हर रोज आप सभी कुछ ना कुछ किलोमीटर की यात्रा अपने प्रखंड में करें। बैठक में महागामा पूर्व विधायक राजेश रंजन भी उपस्थित थे। उन्होंने सभी कार्यकर्ता के समस्याओं को सुना और आश्वासन देते हुए कहा की हम सभी को एकजुट होकर काम करना पड़ेगा, तब हम इस जुमलेबाज सरकार को उखाड़ कर फेंक सकते हैं।
बैठक के उपरांत बीजेपी के कई कार्यकर्ता ने जलेश्वर महतो एवं विधायक प्रदीप जाधव के के समक्ष पंकज चौधरी एवं वीरेंद्र ब्रह्म की अगुवाई में रंजीत मरांडी जो भाजपा के जिला मंत्री थे। आलोक टुडू, राजेंद्र हादसा, विश्वनाथ कुसुकू, बाजू हेंब्रम, गणेश टूडू , मानवीन मरांडी एवं दर्जनों बीजेपी कार्यकर्ता ने कांग्रेस का दामन थामा। बैठक में मुख्य रूप से जितेंद्र झा, प्रियव्रत झा, जगदात्री झा, बिंदु मंडल, राकेश रोशन, सुमित कुमार बिट्टू, विनय पंडित, दिलीप शाह, नवल साह, आलमगीर आलम, यायाहा सिद्दीकी, इरफान काजी, अख्तर हुसैन, नंदू राम, बिपिन बिहारी सिंह, अमरेंद्र कुमार, आदी एवं कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Post a Comment