संवाददाता : गोड्डा, झारखंड 


गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड के टीका टोला स्थित झोपड़पट्टी क्षेत्र में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुन्ना राजा के नेतृत्व में बच्चों के बीच केक काटकर खुशियां साझा की गईं।


कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। उन्हें किताबें, कॉपियां और पेंसिल बॉक्स भी वितरित किए गए। आयोजकों ने इसे शिक्षा और जागरूकता की दिशा में एक छोटा, लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास बताया, जिसका उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।


जिला अध्यक्ष मुन्ना राजा ने इस मौके पर कहा कि NSUI विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। उन्होंने बताया कि करोड़ों छात्रों का विश्वास इस संगठन से जुड़ा है, और यह हमेशा छात्रों के हितों की रक्षा तथा उनके मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करता है।


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नदीम सरवर, राहुल कुमार, आदिल दुर्रानी, मनोवर राणा, फैसल सोनू, फिरदौस, फैजल रोनित कुमार और मनीष भारती सहित दर्जनों एनएसयूआई साथी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post