संवाददाता : गोड्डा, झारखंड
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और गोड्डा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती के निर्देश पर बोआरीजोर मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष शंभुनाथ पाण्डेय उर्फ बमभोली पाण्डेय ने शनिवार को नई कार्यकारिणी की सूची जारी की।
नई मंडल कमेटी में मनोज मरांडी, आशुतोष कुमार, संजली टुडू, बिष्णु तिवारी और मीना पहाड़िन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। गणेश मरैया और राजेश कुमार मंडल महामंत्री का पद संभालेंगे।
रोदन राय, रोस मेरी मरांडी, रायसन बास्की, किरण देवी और बेचन साह को मंत्री नियुक्त किया गया है। शिवकांत मंडल कोषाध्यक्ष, विद्यासागर चौबे मीडिया प्रभारी, राजू कुमार पंडित सह मीडिया प्रभारी, प्रभास यादव सोशल मीडिया प्रभारी और दिलीप कुमार भगत कार्यालय प्रभारी बनाए गए हैं।
मंडल अध्यक्ष शंभुनाथ पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेगी। उन्होंने बताया कि यह कमेटी केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेगी।
पाण्डेय ने आगे कहा कि कमेटी में युवाओं, महिलाओं और सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह टीम भ्रष्टाचार और भ्रष्ट पदाधिकारियों पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह तैयार है।


Post a Comment