संवाददाता : भागलपुर, बिहार 

अदाणी फाउंडेशन ने सोमवार को भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड स्थित श्रीमतपुर गांव में एक निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 215 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराई और मुफ्त दवाओं का लाभ उठाया।


शिविर में जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ और नेत्र विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा गांव स्तर पर परामर्श उपलब्ध कराया गया, जिससे ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकीं।



यह निःशुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए लाभकारी रहा। ग्रामीणों को बिना किसी शुल्क के परामर्श, जांच और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। दूरदराज के इलाकों के लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज कराने का अवसर मिला।


कुल 215 मरीजों ने शिविर में पंजीकरण कराया, जिनमें 100 महिलाएं और 115 पुरुष शामिल थे। श्रीमतपुर गांव के मॉल टोला के अलावा आसपास के चार अन्य गांवों के लोगों ने भी इस शिविर का लाभ उठाया।


स्थानीय ग्रामीणों ने अदाणी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए इस तरह की स्वास्थ्य पहल अत्यंत आवश्यक है।

Post a Comment

Previous Post Next Post