संवाददाता : भागलपुर, बिहार 


भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड स्थित दानापुर मस्जिद परिसर में शुक्रवार को अदाणी फाउंडेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। यह शिविर अदाणी पावर प्लांट के सीएसआर कार्यक्रम के तहत लगाया गया था। इसमें सैकड़ों ज़रूरतमंद परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच और आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली।




शिविर में ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक था। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचने लगे। इस पहल से विशेष रूप से उन परिवारों को लाभ हुआ, जिनके लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ प्राप्त करना अभी भी एक चुनौती है।


ग्रामीणों ने अदाणी पावर प्लांट और अदाणी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर न केवल इलाज प्रदान करते हैं, बल्कि लोगों में उम्मीद और विश्वास भी जगाते हैं। ग्रामीणों का मत था कि अदाणी पावर प्लांट केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहा है।


अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और रोजगार के क्षेत्रों में किए जा रहे अन्य कार्य भी पीरपैंती क्षेत्र के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post