संवाददाता : गोड्डा, झारखंड
गोड्डा : बुआरीजोर प्रखंड क्षेत्र बड़ा सिमड़ा डाक बंगला में आज कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का साक्षी बना। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में एआईसीसी प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र खूंटियां तथा खूंटी सांसद काली चरण मुंडा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया।
जिला से लेकर प्रखंड, मंडल और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर हुई सार्थक चर्चा में यह संदेश उभरा कि कांग्रेस का भविष्य पदों पर नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और सक्रिय भागीदारी पर टिका है।
नेताओं ने स्पष्ट कहा कि संगठन की असली ताक़त समर्पण, एकजुटता और जनता के संघर्षों से गहरे जुड़ाव में निहित है। यही शक्ति कांग्रेस को अपनी विचारधारा को आगे बढ़ाने और झारखंड की जनता की उम्मीदों को नई दिशा देने की प्रेरणा प्रदान करेगी। मौके पर बोआरीजोर प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय गुप्ता, कार्यकर्ता ताहिर अंसारी, कंचन देवी, प्रमिला मरांडी,अंजली देवी, नंद किशोर ठाकुर, दीपक कुमार , सूरज कुमार, सामेल मालतो, अनिल कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Post a Comment