संवाददाता : गोड्डा, झारखंड 

झारखंड के गोड्डा जिले के ललमटिया डकैता निवासी सूर्या नारायण हांसदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी सूर्या की मां नीलमुनि मुर्मू ने मीडिया को दी है।


नीलमुनि के अनुसार, सूर्या भेलोर में इलाज के बाद देवघर आया था। वह अपनी मौसी के घर रुका था। रविवार को पुलिस ने देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के नवाडिह गांव से उसे गिरफ्तार किया।




सूर्या पर गोड्डा और साहिबगंज जिले में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। पुलिस के अनुसार, वह 27 मई की रात ईसीएल में हुए गोलीकांड का मुख्य सूत्रधार था।


इसके अलावा साहिबगंज के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में पोकलेन मशीन और डंपर में आग लगाने के मामले में भी उसका नाम सामने आया था। गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र के बाबूपुर के पास एक हाईवा में आग लगाने के मामले में भी वह आरोपी था।


सूर्या की मां ने बताया कि पुलिस उसे बाइक से पहुंचकर गिरफ्तार कर ले गई है। अब उसे कहां रखा गया है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post