संवाददाता : गोड्डा, झारखंड 


झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। 24 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 50 बेड के नए अस्पताल का उद्घाटन राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने किया। इस दौरान वह अपने सम्बोधन में भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कीऑपरेशन के बाद नीचे जमीन पर लेटी हुई महिला को देख मन बहुत दुखी हुआ था,आज 50 बेड अस्पताल का सपना पूरा हुआ। 




मंत्री ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में गोड्डा के उप विकास आयुक्त दीपक दुबे और सिविल सर्जन डॉक्टर सुभाष शर्मा ने मंत्री को शॉल और पौधा भेंट कर सम्मानित किया।




ग्रामीण विकास मंत्री सह महागामा की विधायक दीपिका पांडे सिंह ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह उनके पहले विधायक बनने पर की गई मांग को पूरा करने का प्रयास है। यह अस्पताल आधुनिक उपकरणों से लेश है। जैसे ऑपरेशन थिएटर , डेन्टल यूनिट, ईसीजी , ब्लड बैंक, लिफ्ट, जैसी अन्य कई उपकरण शामिल है। 


मंत्री ने अपने सम्बोधन में उन्होंने बताया कि महागामा में सीएसआर फंड से 300 बेड का एक और नया अस्पताल बनने जा रहा है। जिसका कार्य चल रहा है। 


कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों और अगन बड़ी सेविका का आवेदन भी स्वीकार किए और उन पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी खालिद अंजुम, डॉक्टर तरुण मिश्रा , डॉक्टर सोनाली, डॉक्टर अनुज कुमार, डॉक्टर अभिषेक सानू, डॉक्टर सीमा होरो ,महागामा प्रमुख अफसना बानू, जिला परिषद सदस्य नगमा आरा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post