संवाददाता : गोड्डा, झारखंड
झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध मामला सामने आया है। कर्कटडीह गांव में पुलिया के नीचे से एक अज्ञात युवक का शव मिला है।
शुक्रवार की शाम स्थानीय लोगों ने पुलिया के नीचे कीचड़ में शव को देखा। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत महागामा थाने में इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही महागामा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद और थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में शव की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Post a Comment