गोड्डा : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महागामा अनुमंडल अंतर्गत चन्द्रशेखर आजाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में मतदान जागरूकता कार्यक्रम को लेकर एक नई पहल की शुरुआत की गई, जिसमे महागामा अनुमंडल के सभी थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी के द्वारा 20 यूनिट रक्तदान किया गया। उक्त आयोजित का स्लोगन था "रक्तदान जीवन के लिए आवश्यक, मतदान देश के लिए आवश्यक "अर्थात" जीवन के लिए जितना रक्तदान आवश्यक है, उतना ही आवश्यक मतदान लोकतंत्र के लिए है। वहीं रक्तदान के साथ-साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महागामा थाना क्षेत्र के छात्र- छात्रों के साथ मिलकर प्रभात फेरी मानव श्रृंखला बनाते हुये लोगों को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया।
वहीं रक्तदाताओं में महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चन्द्रशेखर आजाद, पुलिस निरीक्षक, उपेन्द्र कुमार महतो (महागामा प्रभाग), प्रितम पासवान (चौकीदार, बलबड्डा थाना), सिंटू प्र० यादव (आरक्षी), पंकज कुमार सिंह (थाना प्रभारी, ठाकुरगंगटी), एसआई मनोज कुमार पाल, (महागामा थाना), चौकीदार अजीत कुमार (ठाकुरगंगटी थाना), चौकीदार गोरेलाल यादव (ठाकुरगंगटी थाना), आरक्षी/05 रणविजय (एसडीपीओ कार्यालय), एसआई, राहुल कुमार चौबे (थाना प्रभारी, बलबड्डा), आरक्षी/120 कुन्दन कुमार मेहता (बलबड्डा भाग), शिव दयाल सिंह (थाना प्रभारी, महागामा), चौकीदार गणेश कुमार पासवान (मेहरमा भाग), एसआई जुगनू महदा (मेहरमा थाना), एसआई राजन कुमार रामा (थाना प्रभारी, हनवारा), आनंद कुमार साह (ललमटिया भाग) एसआई राज गुप्ता (महागामा थाना), आरक्षी मनोज कुमार चौरसिया (एसडीपीओ कार्यालय), एसआई शिव कुमार (बोआरीजोर थाना), एएसआई गौतम कुमार साह (बोआरीजोर थाना) शामिल थे। इस दौरान गोड्डा ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन राजेश कुमार राजू के साथ ब्लड बैंक के अन्य सहकर्मी मौजूद थे।
Post a Comment