गोड्डा : अगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पुलिस के द्वारा लगातार अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ की बरामदगी हेतु छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सूचना प्राप्त हुई कि सुन्दरपहाड़ी थाना अन्तर्गत ग्राम पहाड़पुर में एक व्यक्ति इजाउल अंसारी के द्वारा ग्रामीणो को अवैध देशी कट्टा का भय दिखाकर डराया धमकाया जा रहा है। 

जिसके बाद पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देशानुसार एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए ग्राम पहाड़पुर में इजाउल अंसारी के विरूद्ध विधिवत छापामारी किया गया, तो उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ, जिसे विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया है। इस सन्दर्भ में सुन्दरपहाड़ी थाना कांड संख्या 28/24, दिनांक 15.05.24, धारा 25 (1-बी) ए/26 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 

गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। वहीं गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त इजाउल अंसारी, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता शुकु खान अंसारी, ग्राम पहाड़पुर, थाना सुन्दरपहाड़ी, जिला गोड्डा के रूप में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है जिसमें अभियुक्त इजाउल अंसारी के विरूद्ध गोड्डा मुफस्सिल थाना में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज है, उक्त मामले में अभियुक्त जेल भी गया था। 

जिसका जी०आर० नंबर 113/22 एवं टी०आर० 2704/23 है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सह सुन्दरपहाड़ी थाना प्रभारी ध्रुव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सच्चिदानन्द सिंह, सुन्दरपहाड़ी थाना, आरक्षी 117 सुनिल कुमार दास, सुन्दरपहाड़ी थाना, आरक्षी 122 आशीष कुमार दास, सुन्दरपहाड़ी थाना, आरक्षी 118 सोम मुर्मू, सुन्दरपहाड़ी थाना, चालक आरक्षी 66 विनोद उराँव, सुन्दरपहाड़ी थाना मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post