गोड्डा : बोआरीजोर प्रखंड सभागार में पंचायत सहायक कर्मी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमिला हांसदा ने की बैठक में विभिन्न पंचायतों से पंचायत सहायक उपस्थित हुए। उक्त बैठक में उपस्थित पंचायत सहायकों के द्वारा सर्वसम्मति से पंचायत सहायक संघ का गठन किया गया साथ ही विभिन्न निर्णय भी लिए गए। जिसमें पंचायत सहायक के अध्यक्ष पद के लिए अब्दुल्लाह अंसारी, उपाध्यक्ष पद के लिए प्रमिला हांसदा, सचिव पद के लिए उत्तम कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष मु० बशीर अंसारी, संगठन मंत्री मो० मकबूल अहमद, मीडिया प्रभारी विजय कुमार रवानी एवं पांच सदस्य पद के लिए स्नेहा कुमारी, रेणु मरांडी, मु० मुजफ्फर अंसारी, गोपिन्दर टुडू, सद्दाम हुसैन को मनोनित किया गया।
बाता दें की 12 मार्च को संघ के कुछ माँगों को मंत्री परिषद की बैठक में पूरा किया गया था, वही 20 मार्च से पंचायत सहायक कर्मी पुनः कार्य पर लौट चुके है, विभाग से कार्य की उपेक्षा कर रहे है। वहीं संघ के अध्यक्ष अब्दुल्लाह अंसारी ने संघ का आभार जताते हुए कहा कि दोबारा अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया एवं भरोसा जताया साथ ही संघ के प्रति हमेशा तत्पर रहने की बात कही। इस दौरान पंचायत सहायक मकबूल अहमद, प्रियंका कुमारी, दशरथ ब्रह्म, स्नेहा कुमारी, सद्दाम, बशीर, प्रमिला, प्रीति, रेणु, उत्तम, विवेक, टुनटुन, गोपिन्दर, दिनेश, अफताब आदि उपस्थित थे।
Post a Comment