अनुमंडल पदाधिकारी जे पी एन चौधरी द्वारा पुराने ड्यूटी पदाधिकारी को हटाकर कर्तव्य पदाधिकारी का प्रभार अलेलयूस तिर्की को दिया गया।
गोड्डा से अंकुश कुमार की रिपोर्ट
GODDA : गुरुवार को गोड्डा होमगार्ड कार्यालय में नव निरीक्षक को होमगार्ड शाखा एवं ड्यूटी पदाधिकारी का जिम्मेदारी अनुमंडल पदाधिकारी जे पी एन चौधरी द्वारा पुराने ड्यूटी पदाधिकारी को हटाकर कर्तव्य पदाधिकारी का प्रभार अलेलयूस तिर्की को दिया गया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा हिदायत दी कि किसी तरह का गृहरक्षकों के साथ भेद-भाव नहीं करेंगे सभी गृहरक्षकों को साथ लेकर चलेंगे। जहां ड्यूटी की बात है तो बारी बारी से सभी गृहरक्षकों को प्रतिनियुक्ति करते रहेगें।झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन जिला कमिटी गोड्डा द्वारा फूल गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया। वहीं डी एस पी चौधरी सर जी का आभार जताया।इस स्वागत कार्यक्रम प्रदेश संरक्षक सह-प्रभारी गोड्डा श्री मनोज कुमार कुशवाहा जी के नेतृत्व में किया गया,। इस स्वागत कार्यक्रम में मजबुल अंसारी, महिकान्त पासवान, कैलाश यादव,नंद किशोर झा, धनश्याम मंडल, मिथलेश यादव, महिला अध्यक्ष संगीता टूडू, सचिव बिना देवी, रेणु टूडू, सुहागिनी हांसदा, सरिता सोरेन, अगनेश हेमब्रम, सविता मूर्मू सुनीता हांसदा, सुभाष चन्द्र यादव,मनोज मड़ैया, गोपाल मांझी, आदि सैकड़ों गृहरक्षकों ने भाग लिया
Post a Comment