अग्रसेन भवन में जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न



गोड्डा : जदयू झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार मंगलवार को अग्रसेन भवन में जनता दल यूनाइटेड जिला कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित की गई। उक्त बैठक जिलाध्यक्ष चंद्रधर कुमार सिंह "चुन्नू" की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बेलहर विधायक झारखंड प्रदेश के प्रभारी मनोज यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक देवघर कामेश्वर नाथ दास, प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिवेणी वर्मा, प्रदेश महासचिव मुख्यालय प्रभारी सरवन कुमार उपस्थित हुए। सबों ने संगठन को मजबूत बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं के समक्ष अपनी-अपनी बातों को रखा।




 वहीं प्रदेश सह प्रभारी विधायक मनोज यादव ने कार्यकर्ताओं को पार्टी का रीढ़ बताया तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सदस्यता अभियान को जोर-शोर से चलाने का आग्रह करते हुए सभी प्रखंडों में कार्यकर्ता सम्मेलन कराना सुनिश्चित किया गया। बैठक में जिला महासचिव मनोज सिंह, उपाध्यक्ष रमेश यादव मनोज रावत, मोहन महतो, जिला उपाध्यक्ष रामलाल मुर्मू, कनकी मंडल, जिला कार्यसमिति सदस्य असलम अंसारी, वरिष्ठ नेता कालीचरण महतो,



 प्रखंड अध्यक्ष महागामा मोहम्मद हारुन रशीद, पथरगामा प्रखंड अध्यक्ष जय सिंह मंडल, बसंतराय प्रखंड अध्यक्ष अख्तर बैठा, गोड्डा प्रखंड अध्यक्ष रामनिवास मंडल, रंजन शुक्ला, हिमांशु महतो, निर्मल दास, दुर्गा यादव, राजेश ओझा, अरविंद्र रामदास, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल सिंह, प्रदेश महासचिव सुजीत सिंह, प्रदेश सचिव नीतीश रामदास, कार्यसमिति सदस्य कौशल किशोर मिश्रा आदि इस बैठक में सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post