जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि



गोड्डा : जिला कांग्रेस कार्यालय, गोड्डा में शनिवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव की अगुवाई में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही उनकी जीवनी एवं देश के प्रति उनके समर्पण को सबों ने बारी बारी से अपने विचारों को रखा। इस मौके पर उपस्थित उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, विनय कुमार ठाकुर, राकेश रोशन, सुमित कुमार बिट्टू , सुशीला देवी, सोनी कुमार सिंह, बसंतराय प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर आलम, निरंजन सीकदार, मनोज कुमार झा, राम यादव, मोहम्मद हाशिम, अमर कुमार अमर, अकबर अली एंथोनी हसदा, शिशिर कुमार झा, जुगनू अली, याहिया अंसारी, भूपेंद्र रविदास, सोनू मंडल आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post