हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र में ईद का त्यौहार
थाना प्रभारी रफीक आलम क्षेत्र के वासीयों को मुबारकबाद दी
ठाकुरगंगटी/ गोड्डा -: ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार पूरे हर्षउल्लास और उमंग के साथ मनाया गया।शनिवार की सुबह बच्चे एवं युवा सैकडो की संख्या में रंग बिरंगे कपड़े पहनकर ठाकुरगंगटी महेरमा थाना क्षेत्र के स्थित ईदगाह में एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा की गई।साथ ही मस्जिदों में भी ईद की नमाज अकीदतमंदो के साथ अलग समय पर अदा की गई।इस दौरान ईद की नमाज में मुस्लिम समुदाय ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।नमाज समाप्त होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद पर्व की मुबारकबाद दी।
हालाकि शुक्रवार देर रात से ही व्हाट्सएप,फेसबुक तथा इंस्टाग्राम के जरिए ईद की शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी रहा।वही पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो थाना क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों के पास सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था।संवेदनशील जगहों पर पुलिस लगातार गश्त करती रही। पुलिस प्रशासन जवानों के साथ थाना क्षेत्र विभिन्न ईदगाहों में पहुंचकर लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील करते नजर आए।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के के मस्जिदों और ईदगाह में निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा की गई।ईद को लेकर सुबह से ही बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया।सुबह नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी।जिसके बाद लोगों ने एक दूसरे के घरों में पहुंच सेवईयां खाने खिलाने का लुफ्त उठाया।ईद को लेकर चारों ओर काफी उत्साह देखा गया।
Post a Comment