गोड्डा से अमरेंद्र सिंह बिट्टू की रिपोर्ट
गोड्डा : 22वीं स्वर्गीय जगदीश चंद्र बोस एवं स्वर्गीय महावीर उरांव स्मृति ट्रॉफी के लिए झारखंड राज्य सीनियर वालीबॉल चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता का आयोजन बोकारो में 12 जनवरी से हो रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन गोड्डा वॉलीबॉल की महिला टीम ने सरायकेला को पराजित किया।
बोकारो के बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में बोकारो जिला वॉलीबॉल संघ एवं सीसीएल ढो़री के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में दूसरे दिन खेले गए मैच में झारखंड वालीबॉल एसोसिएशन के सचिव विकास वर्मा, सह सचिव संजय कुमार ठाकुर, उत्तम राज, देवाशीष झा, सूरज प्रकाश लाल, अंतरराष्ट्रीय निर्णायक संजय कुमार सहित बोकारो जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव अरुण पांडे एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी संजय कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। शुक्रवार को खेले गए मैचों के परिणाम इस प्रकार रहा
महिला वर्ग के प्रथम मैच में धनबाद में रामगढ़ को 27-25 और 25-16 अंकों से, पश्चिमी सिंहभूम ने रांची को 25-16 एवं 25-12 अंकों से, गोड्डा ने सरायकेला को 25-02, 25-03 अंकों से, पूर्वी सिंहभूम ने बोकारो को 25-20, 25-17 अंकों से, रामगढ़ ने देवघर को 25-14 एवं 18-25 एवं 15-13 अंकों से पराजित किया।
वहीं पुरुष वर्ग में पूर्वी सिंहभूम ने बोकारो को 25 -17 एवं 25 -18 अंको से, रांची ने पश्चिमी सिंहभूम को 25-18, 25 -11 अंकों से, धनबाद ने दुमका को 25-7, 25 -16 अंकों से, सीआईएसएफ ने गुमला को 25-8, 25-9 अंकों से पराजित किया। प्रतियोगिता के दौरान सीसीएल डोरी के पर्सनल ऑफिसर शैलेश कुमार, झारखंड वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष उत्तम राज, सह सचिव संजय कुमार ठाकुर, एसोसिएट सचिव देवाशीष झा एवं सूरज प्रकाश लाल, विकास वर्मा, अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक संजय कुमार, राष्ट्रीय निर्णायक आरके मिश्रा, जी मिशा, राम सुधीर झा, राहुल मुंडा, अजय किस्पोट्टा, सतीश चौधरी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी डॉ० निशिकान्त, चेयरमैन, कंट्रोल कमिटी 22वीं सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता की ओर से दी गई है।
Post a Comment