रांची : शिक्षा मंत्री से रसोईया संघों की वार्ता सफल पर मिलन समारोह


SACH TAK BHARAT DESK : झारखंड के विद्यालयों में कार्यरत रसोइया संघों की के प्रतिनिनिधि मंडल  माननीय शिक्षा मंत्री श्री जगरन्नाथ महतो से मिलकर वार्ता किया था जो डेढ़ घंटे तक चला था जो  माननीय शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने राज्य के रसोइया कर्मीयों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसला लिया जो नियमावली बन रहा है जैसे ही नियमावली बन जाएगा तो तुरंत बाद पूरे राज्य में लागू होगा।


वही जेएमएम नेता राजेश मंडल ने कहा कि हमारी गठबंधन की सरकार जो कहता है वह धरातल पर कर दिखाता है ।आप सभी रसोईया बहनें जो धैर्य की वह आज दिखने लगा है।संघों की वार्ता कराने में गिरीडीह के विधायक सुदीव्य सोनू जी का आभार व्यक्त करता हूं अपने नेतृत्व में जो रसोईया बहनों का मांगों पर मंत्री जी  के साथ झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघों की हुई सकात्मक वार्ता हुई ।


मंत्री ने राज्य के रसोईया की सेवा 60 वर्ष तक करने, महंगाई के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय में बढ़ोतरी करने , खाना पकाने के दौरान दुर्घटना की शिकार रसोइयाकर्मियों को दुर्घटना बीमा योजना से लाभान्वित करने, राज्य के रसोइया कर्मीयों को अब 10 महिने के बजाए अब 12 महिने का मानदेय भुगतान किया जाएगा। साथ ही 60 वर्ष के बाद सेवानिवृत के पश्चात स्वतः सर्वजन पेंशन योजना का लाभ दिए जाने का निर्णय हुआ।यह काम सहरानीय कदम है। जिसका नियमावली तैयार कर बजट सत्र के बाद 2023 से लागू होगा।आप लोग धैर्य बनाए रखने की जरूरत है,।

आज रसोईया संघ की मिलन समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश रसोइया  कल्पना महारानी, भुण्डा बासकी ,एक्टु से कामरेड अरुण सहाय,मारे जिला अंजना देवी,जितू देवी मंत्री राम दास साह, जिला सचिव पूर्णिमा कुमारी, सुरेश्वरी देवी, तालामय मूर्मु,रेखा देवी, पिंकी सोरेनभ,आदी  मुख्य रूप से शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post